Thursday, August 27, 2026
HomeNationalमहिला IPS अधिकारी की शिकायत पर साथी प्रशिक्षु IPS गिरफ्तार, जांच जारी

महिला IPS अधिकारी की शिकायत पर साथी प्रशिक्षु IPS गिरफ्तार, जांच जारी

हैदराबाद, 30 जुलाई 2026 (अनिल कुमार भारती): सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में एक महिला प्रशिक्षु आई.पी.एस अधिकारी से कथित दुर्व्यवहार और उत्पीड़न के मामले में एक प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के निवासी एम. उदय कृष्ण रेड्डी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला अधिकारी की शिकायत के आधार पर रेड्डी के खिलाफ पीछा करने, मानसिक रूप से परेशान करने, धमकी देने और निजता भंग करने के आरोपों में मामला दर्ज किया गया है। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार सोशल मीडिया और मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से महिला अधिकारी को अवांछित संदेश भेजता था। इसके अलावा, अकादमी परिसर में भी उसे परेशान करने का आरोप लगाया गया है। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसके बारे में गलत अफवाहें फैलाई गईं और उसकी छवि खराब करने की कोशिश की गई। शिकायत के मुताबिक, एक घटना के दौरान आरोपी ने कथित तौर पर महिला अधिकारी को जबरदस्ती अपने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुर्व्यवहार किया और उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया। महिला अधिकारी ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी अनुमति के बिना एक निजी वीडियो रिकॉर्ड किया गया और उसका इस्तेमाल दबाव बनाने के लिए किया गया।

मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी से पूछताछ की। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का भी खुलासा हो सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments