Thursday, August 27, 2026
HomePatialaमुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला...

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने पटियाला से दो और बसों को किया रवाना

पटियाला, 30 जुलाई,2026 (बलजीत सरना): पंजाब सरकार की विरासत सेवा संगठन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत पटियाला के विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने आज पटियाला शहर के शेरा वाला गेट और सनौरी अड्डा से दो तीर्थ यात्रा बसों को रवाना किया। इस अवसर पर हलका कोऑर्डिनेटर हरविंदरपाल सिंह विंटी, जिला प्रेसिडेंट महिला विंग आरती गुप्ता, वार्ड नंबर 33 की एमसी गीता रानी, हलका कोऑर्डिनेटर एनएमएम दविंदर पाल सिंह मिक्की और पूर्व एमसी लक्की गुप्ता भी मौजूद रहे।

इस मौके पर तीर्थ यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने पंजाब सरकार की इस विशेष पहल के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और विधायक अजीतपाल सिंह कोहली का धन्यवाद किया।

विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने बताया कि यह यात्रा तीन दिनों की है, जिसमें श्रद्धालुओं के लिए रहने और भोजन की पूरी व्यवस्था बेहतर होटलों में की जाती है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को जलियांवाला बाग, राम तीर्थ मंदिर, दुर्गियाना मंदिर और वाघा बॉर्डर सहित विभिन्न धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के दर्शन करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इस तीर्थ यात्रा का पूरा खर्च पंजाब सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है और श्रद्धालुओं से किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जा रहा। उन्होंने बताया कि अब तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस योजना का लाभ उठा चुके हैं और लगातार लोग इस यात्रा से जुड़ने के लिए संबंधित क्षेत्र के नेताओं से संपर्क कर रहे हैं।

विधायक कोहली ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई यह योजना धार्मिक आस्था रखने वाले लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से श्रद्धालुओं को विभिन्न पवित्र धार्मिक स्थलों के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने यात्रा पर जा रहे सभी श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुखद और मंगलमय यात्रा की कामना की। श्रद्धालुओं ने भी पंजाब सरकार और विधायक अजीतपाल सिंह कोहली का आभार व्यक्त करते हुए इस पहल की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments