Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalकॉमनवेल्थ में भारत को दो और पदक, लवप्रीत को रजत, सीमा ने...

कॉमनवेल्थ में भारत को दो और पदक, लवप्रीत को रजत, सीमा ने जीता कांस्य

31 जुलाई,2026 (बलजीत सरना): राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के खाते में दो और पदक जुड़ गए हैं। वेटलिफ्टर लवप्रीत सिंह ने पुरुषों के 110 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। उन्होंने कुल 388 किलोग्राम वजन उठाया, जिसमें स्नैच में 176 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 212 किलोग्राम शामिल रहे।

महिला डिस्कस थ्रो स्पर्धा में सीमा ने 58.65 मीटर की दूरी तक चक्का फेंककर कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने यह शानदार प्रदर्शन तीसरे प्रयास में किया, जबकि बाद के तीन प्रयास फाउल रहे। 27 वर्षीय सीमा ने मां बनने के बाद खेलों में शानदार वापसी करते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। वह फिलहाल पीएचडी की पढ़ाई भी कर रही हैं।

इस कांस्य पदक के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 17 हो गई है। भारत के पास अब 3 स्वर्ण, 10 रजत और 4 कांस्य पदक हैं और वह पदक तालिका में 10वें स्थान पर है। डिस्कस थ्रो में जमैका की सामंथा हॉल ने 61.66 मीटर की थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि कनाडा की जूलिया टंक्स ने 60.67 मीटर की दूरी के साथ रजत पदक हासिल किया। भारत की निधि रानी 53.19 मीटर की थ्रो के साथ चौथे स्थान पर रहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments