Wednesday, August 26, 2026
HomeNationalगांगुली दंपति को धमकी भरे खत

गांगुली दंपति को धमकी भरे खत

11 अगस्त,2026 (जतिंदर गर्ग): पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सौरव गांगुली और उनकी पत्नी डोना गांगुली को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। धमकी भरे पत्र मिलने के बाद गांगुली परिवार ने कोलकाता पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

बताया जा रहा है कि पिछले करीब छह महीनों से गांगुली परिवार को आपत्तिजनक पत्र मिल रहे थे, लेकिन 10 अगस्त को मिले पत्र में गंभीर धमकियां दी गईं। इसके बाद मामले को पुलिस के संज्ञान में लाया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पत्र गांगुली के घर कोरियर के जरिए भेजे गए थे। पैकेट पर बेलघरिया निवासी ‘अरुण कुमार’ का नाम दर्ज था। पुलिस ने पत्र में दिए फोन नंबर को ट्रेस कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि धमकी के पीछे वही व्यक्ति है या किसी ने उसकी पहचान का इस्तेमाल किया है।

पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच जारी है और गांगुली परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments