कुलगाम, 18 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को एक सड़क हादसे में सी.आर.पी.एफ.के पांच जवान घायल हो गए। हादसा काजीगुंड के लेवडोरा इलाके में हुआ, जहां एक ट्रक और सी.आर.पी.एफ.की बंकर गाड़ी आपस में टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि सी.आर.पी.एफ. वाहन पलट गया। हादसे में घायल पांचों जवानों को मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए काजीगुंड स्थित सी.आर.पी.एफ. की 163वीं बटालियन के एम.आई. रूम में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी घायलों का इलाज जारी है।






