कुरुक्षेत्र, 27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): कौशल विकास तथा औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के द्वारा 5 सितंबर तक उद्यमिता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कुरुक्षेत्र में विश्व उद्यमिता दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के सफल उद्यमियों रमेश कुमार, रिशिपाल व गुरकीरत सिंह को निमंत्रित किया गया तथा उन्होंने संस्थान के सभी छात्र-छात्राओं को सफल उद्यमी बनने के गुण सिखाए।
सभी उद्यमियों ने संस्थान के छात्र-छात्राओं को नौकरी लेने के बजाय स्वयं रोजगार तथा नए स्टार्टअप शुरू करने व मेहनत करके अपने आप को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इसमें संस्थान के उप प्रधानाचार्य गुरप्रीत सिंह ने भी छात्रों को ज्यादा से ज्यादा स्वयं रोजगार की तरफ बढ़ने के अवसर व बैंक की स्कीम के बारे में बताया। इस मौके पर संस्थान की तरफ से परविंदर पोपली, सुमित आहूजा, युवराज शर्मा, रवि कुमार व रॉबिन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l






