बठिंडा/दिल्ली,27 अगस्त,2026 (अनिल कुमार भारती): बठिंडा जिले के गांव गोबिंदपुरा निवासी एवं लेखक प्रो. बलजीत सिंह ने दिल्ली में दिल्ली के उपराज्यपाल और पूर्व राजदूत तरनजीत सिंह संधू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पुस्तक ‘दो एकांकी’ की प्रति उन्हें भेंट की।
प्रो. बलजीत सिंह ने बताया कि ‘दो एकांकी’ में ऐतिहासिक और साहित्यिक विषयों को एकांकी के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक में मुगल काल से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं पर भी प्रकाश डाला गया है।
उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी से संबंधित 300 साला समारोहों के अवसर पर उनकी एक पुस्तक का तत्कालीन पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल द्वारा विमोचन किया गया था।
लेखक ने कहा कि पंजाब के इतिहास, साहित्य और सांस्कृतिक विरासत को पुस्तकों के माध्यम से संरक्षित करना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनके लेखन का प्रमुख उद्देश्य है।
मुलाकात के दौरान पंजाबी साहित्य, पंजाब के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। दोनों के बीच पंजाब की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और युवा पीढ़ी को इससे जोड़ने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।






