कुरुक्षेत्र 27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि गत दिवस पड़ोसी देश नेपाल में प्राकृतिक आपदा के कारण आई बाढ़ से नेपाल के कई जिले प्रभावित हुए है। इस बाढ़ के कारण कई क्षेत्रों में जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। इस बाढ़ के कारण भारत के कई नागरिक भी लापता है, जिनकी तलाश जारी है। प्रशासन द्वारा नेपाल आपदा में प्रभावित हुए जिला कुरुक्षेत्र के नागरिकों का विवरण एकत्र किया जाना है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि अगर उनका कोई पारिवारिक सदस्य, रिश्तेदार, साथी गत्त दिनों नेपाल गया था और वह लापता है तो उसका विवरण जिला प्रशासन को उपलब्ध करवाएं ताकि जरूरी आवश्यक कदम उठाए जा सके। इस विवरण के तहत नेपाल गए व्यक्ति का नाम, उम्र, लिंग, स्थाई पता, नेपाल जाने की तिथि, नेपाल में ठहरने का स्थान/पता, अंतिम बार संपर्क की तिथि व समय, परिवारजन/अभिभावक का नाम, अभिभावक का मोबाईल नंबर व पता सहित अन्य सूचना/विवरण जो दिए जाना जरूरी हो प्रशासन की ई-मेल डीसीकेआरकेएटदरेटएचआरवाई.एनआईसी






