चंडीगढ़, 27 अगस्त 2026 (विशाल गुप्ता): पंजाब सरकार के कर्मचारियों द्वारा आज अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ‘महाहड़ताल’ की जा रही है। इस हड़ताल में राज्य के करीब 4 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों के शामिल होने की संभावना है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में महंगाई भत्ते (DA) के बकाये का भुगतान और अन्य भत्तों से जुड़ी मांगें शामिल हैं। कर्मचारी संगठनों द्वारा सरकार के खिलाफ विरोध जताया जा रहा है।
महाहड़ताल के कारण पंजाब के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। इसके अलावा, राज्य के कई स्कूलों और कॉलेजों में भी छुट्टी रहने की बात सामने आ रही है, जिससे आम लोगों और विद्यार्थियों को भी हड़ताल का असर झेलना पड़ सकता है।
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा लंबे समय से लंबित उनकी मांगों का समाधान नहीं किए जाने के कारण उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा है। वहीं, हड़ताल के चलते सरकारी सेवाओं और कार्यालयों का काम प्रभावित होने से आम लोगों की परेशानियां बढ़ने की आशंका है।






