Friday, August 28, 2026
HomePunjabनदियों में जहरीला कचरा डंपिंग का मामला, 11 को नोटिस

नदियों में जहरीला कचरा डंपिंग का मामला, 11 को नोटिस

रूपनगर,28 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): हिमाचल प्रदेश की फैक्ट्रियों से निकलने वाले कथित जहरीले औद्योगिक कचरे, तेजाब, दवाइयों और अन्य वेस्ट को नदियों में डंप किए जाने के मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। विधायक दिनेश चड्ढा द्वारा मौके का निरीक्षण कर अधिकारियों के समक्ष मामला उठाए जाने के बाद पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई है।

रूपनगर पुलिस ने अब तक हरियाणा के 11 कबाड़ियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि औद्योगिक कचरा कहां से आ रहा है और इसे नदियों में डंप करने के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बालद, नवानगर और मड़ांवाला नदियों में औद्योगिक कचरा डाले जाने की शिकायत सामने आई है। आशंका है कि यह कचरा सरसा नदी के जरिए सतलुज नदी तक पहुंच सकता है। सतलुज का पानी पंजाब में खेती और अन्य जरूरतों के लिए इस्तेमाल होता है, ऐसे में मामले को पर्यावरण और जनस्वास्थ्य से जुड़ा गंभीर विषय माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments