Saturday, August 29, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, संगत के साथ मिलकर सेवा...

मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका, संगत के साथ मिलकर सेवा में लिया हिस्सा

लुधियाना/हरियाणा , 29 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज पंजाब के लुधियाना जिले के जगरांव स्थित गुरुद्वारा श्री नानकसर साहिब में माथा टेका और गुरु घर का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में सेवा भी की और श्रद्धा भाव से संगत के साथ मिलकर सेवा कार्यों में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि गुरु घर में सेवा और संगत का विशेष महत्व है। सेवा हमें विनम्रता, मानवता और परोपकार की भावना से जोड़ती है। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments