Saturday, August 29, 2026
HomePunjabबंद पड़ा जी.एच.टी.पी. यूनिट-4 दोबारा हुआ चालू

बंद पड़ा जी.एच.टी.पी. यूनिट-4 दोबारा हुआ चालू

बठिंडा, 29 अगस्त,2026 (राजेश कुमार): जिले के लहरा मोहब्बत स्थित गुरु हरगोबिंद थर्मल प्लांट (जी.एच.टी.पी) में बिजली उत्पादन दोबारा शुरू हो गया है। प्लांट के 210 मेगावाट क्षमता वाले चौथे यूनिट को तकनीकी खराबी दूर करने के बाद सफलतापूर्वक चालू कर दिया गया है। फिलहाल इस यूनिट से करीब 169 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

शुक्रवार को चौथे यूनिट में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद इसे बंद करना पड़ा था। इसके चलते 920 मेगावाट की कुल क्षमता वाला पूरा थर्मल प्लांट बिजली उत्पादन से बाहर हो गया था। खराबी से पहले भी प्लांट में केवल चौथा यूनिट ही काम कर रहा था, जबकि बाकी तीन यूनिट बंद थे।

चौथे यूनिट के दोबारा चालू होने से फिलहाल प्लांट में बिजली उत्पादन बहाल हो गया है। वहीं, बाकी तीन यूनिटों को भी जल्द से जल्द शुरू करने के लिए प्रयास तेज किए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में सीधे भर्ती की मांग को लेकर आउटसोर्स कर्मचारियों की चल रही हड़ताल के कारण बंद यूनिटों को दोबारा संचालित करने में प्रशासन को चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि थर्मल प्लांट की सभी यूनिटों के पूरी क्षमता से संचालन में आने से राज्य की बिजली आपूर्ति को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments