Saturday, August 29, 2026
HomeNationalएन.टी.ए. ने जारी की यू.जी.सी. नेट की अंतिम उत्तर कुंजी

एन.टी.ए. ने जारी की यू.जी.सी. नेट की अंतिम उत्तर कुंजी

नई दिल्ली, 28 अगस्त,2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एन.टी.ए.) ने यू.जी.सी. नेट 2026 की फाइनल आंसर की जारी कर दी है। एजेंसी के मुताबिक 84 विषयों की अंतिम उत्तर कुंजी आधिकारिक तौर पर उपलब्ध कराई गई है।

हालांकि, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी। प्रश्नपत्रों में तथ्यात्मक, टाइपिंग, अनुवाद और भाषा संबंधी खामियां मिलने के बाद इन विषयों की पुनः परीक्षा कराने का फैसला लिया गया था।

इन तीन विषयों की दोबारा परीक्षा 9 और 10 सितंबर को होगी। उम्मीदवारों से इसके लिए कोई अतिरिक्त परीक्षा शुल्क नहीं लिया जाएगा।

यू.जी.सी. नेट परीक्षा देशभर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जे.आर.एफ.) के लिए पात्रता निर्धारित करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments