Saturday, August 29, 2026
HomePatialaमहाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी ने उत्साहपूर्वक मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

पटियाला, 29 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में आज राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। वाइस-चांसलर प्रो. पुष्पिंदर सिंह गिल के मार्गदर्शन में, डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. अमरप्रीत सिंह तथा प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. हरमनप्रीत कौर के सहयोग से आयोजित समारोह में विधायक गुरलाल घनौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ ओलंपियन रूपा सैनी भी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर महान हॉकी जादूगर मेजर ध्यान चंद जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए विधायक गुरलाल घनौर ने कहा कि उनका जीवन और खेल उपलब्धियां आज भी देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। खेलें शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, समर्पण, टीम भावना और जीवन में सफलता के लिए संघर्ष करने का जज्बा पैदा करती हैं। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में ‘खेडां वतन पंजाब दीयां’ जैसी महत्वपूर्ण पहल के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने, गांवों और शहरों से उभर रही खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने तथा पंजाब की गौरवशाली खेल विरासत को और मजबूत करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज से पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी कैंपस तक आयोजित मैराथन/क्रॉस-कंट्री दौड़ में कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जबकि एनसीसी कैडेटों ने धावकों का स्वागत किया। इस अवसर पर कॉलेज और यूनिवर्सिटी दोनों के विजेताओं को सम्मानित भी किया गया। समारोह में विद्यार्थी, फैकल्टी सदस्य तथा शिक्षण एवं गैर-शिक्षण स्टाफ भी उपस्थित रहा।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments