पटियाला, 29 अगस्त,2026 (विशाल गुप्ता): जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के निर्देश और जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह के समन्वय से जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी द्वारा पोलो ग्राउंड पटियाला में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और खिलाड़ियों को लड्डू भी बांटे गए। कार्यक्रम का आयोजन जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रिंसिपल जसपाल सिंह मंडोर और कमेटी के सचिव चरनजीत सिंह भुल्लर के सहयोग से किया गया। समारोह में प्रिंसिपल राज कुमार, अमनिंदर सिंह बाबा, बलविंदर सिंह जस्सल, शशि मान, डॉ. राजिंदर सिंह सैनी, गुरप्रीत सिंह टिवाणा, बलकार सिंह, हरजीत सिंह, संगीत पाल सिंह भुल्लर, माखन सिंह, राकेश कुमार, गुरमुख सिंह, मनजिंदर सिंह, डाटा एंट्री ऑपरेटर गुरप्रीत सिंह और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।






