Sunday, October 11, 2026
HomePatialaपटियाला की ऋषि कॉलोनी में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस...

पटियाला की ऋषि कॉलोनी में महिला से मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी

पटियाला, 3 अक्टूबर, 2026 (बलजीत सरना): पटियाला की ऋषि कॉलोनी से एक महिला के साथ कथित मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर एक महिला के साथ कथित तौर पर मारपीट करने और उसे घसीटने की घटना दिखाई दे रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला की पहचान अंजली के रूप में बताई जा रही है और उसकी उम्र करीब 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला के पति का नाम कमर सिंह है। हालांकि, घटना से जुड़े सभी तथ्यों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

वायरल वीडियो सामने आने के बाद महिला को इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस की ओर से बताया गया है कि महिला के बयान दर्ज किए जाने के बाद उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े तथ्यों और वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

इस मामले में पुलिस की जांच और महिला के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments