पटियाला,6 अक्टूबर 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): पटियाला देहाती से भाजपा नेता गुरजीत सिंह कोहली ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पारंपरिक जश्न से हटकर पटियाला के स्कूल फॉर डेफ एंड ब्लाइंड पहुंचकर करीब 450 बच्चों और स्कूल स्टाफ के साथ अपनी खुशी साझा की। इस अवसर पर उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा और स्कूल के ब्रेक के दौरान रिफ्रेशमेंट वितरित की।
कोहली ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से अपना जन्मदिन बड़े स्तर पर मनाने में विश्वास नहीं रखते, लेकिन यदि इस दिन की खुशी किसी अन्य के साथ साझा करके किसी के चेहरे पर मुस्कान लाई जा सके और उसे अपनापन महसूस कराया जा सके, तो इससे बड़ा उत्सव कोई और नहीं हो सकता।
उन्होंने कहा, “इन बच्चों के साथ बिताया समय मेरे लिए बेहद भावुक और प्रेरणादायक रहा। उनका प्यार और आशीर्वाद ही मेरे जन्मदिन का सबसे अनमोल उपहार है। यहां आकर एक बार फिर महसूस हुआ कि मानव जीवन कितना अनमोल है और हमें परमात्मा की ओर से मिली बख्शीश के लिए हमेशा आभारी रहना चाहिए।”
कोहली ने कहा कि समाज में विभिन्न चुनौतियों का सामना कर रहे बच्चों को केवल सहानुभूति ही नहीं, बल्कि प्यार, साथ, हौसला और अपनापन भी चाहिए। उनके साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में शामिल होना भी सेवा का एक महत्वपूर्ण रूप है।
उन्होंने कहा कि इन बच्चों के हौसले और जीवन के प्रति उनके नजरिए ने उन्हें गहरी प्रेरणा दी। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह जन्मदिन जश्न से कहीं अधिक सेवा, आभार और आत्मचिंतन का दिन बन गया।”
इस अवसर पर एडवोकेट युगल वालिया, श्री दलीप सिंह बोचड़ा, मानिक मेहता, श्री जॉनी वालिया, तेजिंदर, श्री आर. एल. पुसीन सहित अन्य साथी भी उपस्थित रहे।





