पटियाला,7 अक्टूबर 2026 (हर्षलीन सिंह): पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) के सीएमडी श्री गुरकिरत किरपाल सिंह, आई.ए.एस, ने आज पटियाला जिले के मीडिया कर्मियों के साथ विशेष मुलाकात करते हुए कहा कि मीडिया लोकतंत्र का एक मजबूत स्तंभ है। पत्रकार अपनी मेहनत, निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ लोगों की आवाज एवं उनकी समस्याओं को सरकार तथा संबंधित संस्थानों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
बिजली निगम के मुख्य कार्यालय, पटियाला में आयोजित इस प्रेस मीटिंग में विभिन्न समाचार पत्रों, प्रिंट मीडिया, न्यूज चैनलों तथा अन्य मीडिया संस्थानों से जुड़े जिला प्रभारी, वरिष्ठ पत्रकार और मीडिया प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
इस अवसर पर पत्रकारों ने विभिन्न क्षेत्रों में बिजली उपभोक्ताओं को पेश आ रही समस्याओं तथा बिजली सेवाओं से संबंधित विभिन्न मुद्दों को सीएमडी के ध्यान में लाया। मीडिया प्रतिनिधियों ने जमीनी स्तर पर लोगों को पेश आ रही कठिनाइयों तथा उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के बारे में विस्तार से अवगत करवाया।

सी.एम.डी. श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने पत्रकारों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना और कहा कि उपभोक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना बिजली निगम की मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया के माध्यम से लोगों की समस्याओं के संबंध में सामने आने वाले मामलों को भी गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
सी.एम.डी. ने कहा कि बिजली निगम के लिए प्रत्येक उपभोक्ता महत्वपूर्ण है और मीडिया निगम का एक अहम सहयोगी है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों द्वारा जनहित में उठाए जाने वाले मुद्दे निगम के लिए महत्वपूर्ण फीडबैक का कार्य करते हैं, जिससे जमीनी स्तर पर बिजली सेवाओं को और बेहतर, सुचारू एवं जन-केंद्रित बनाने में मदद मिलती है।
उन्होंने कहा कि बिजली निगम द्वारा उपभोक्ताओं को बेहतर, सुचारू, विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण बिजली सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मीडिया द्वारा लोगों की समस्याओं के संबंध में निगम के ध्यान में लाए जाने वाले मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में किसी भी स्तर पर कमी न रहे, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।
डिब्बी — मीडिया एवं बिजली निगम के बीच बेहतर तालमेल पर जोर
सी.एम.डी. श्री गुरकिरत किरपाल सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका केवल समाचारों को लोगों तक पहुंचाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को संबंधित विभागों तक पहुंचाने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि बिजली निगम और मीडिया के बीच बेहतर तालमेल से लोगों की समस्याओं का अधिक प्रभावी एवं शीघ्र समाधान करने में सहायता मिलेगी।
अंत में सी.एम.डी.ने उपस्थित सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया और उनसे अपील की कि वे बिजली उपभोक्ताओं एवं आम लोगों से संबंधित समस्याओं को निगम के ध्यान में लाने के लिए सीधे तौर पर समन्वय बनाए रखें।





