Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaराजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा में रोजगार मेले का हुआ आयोजन

पिहोवा 8 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिहोवा प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि राजकीय आईटीआई पिहोवा में प्लेसमेंट/अप्रेंटिसशिप जॉब मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले में दो कंपनियों ने भाग लिया। मेले में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए। साक्षात्कार प्रक्रिया के उपरांत लगभग 9 विद्यार्थियों का कंपनियों द्वारा मौके पर चयन किया गया तथा उन्हें जॉइनिंग के लिए कंपनी में उपस्थित होने हेतु बुलाया गया।
प्रधानाचार्य राकेश कुमार ने कहा कि इस रोजगार मेले का उद्देश्य आईटीआई विद्यार्थियों को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध करवाना है। संस्थान में समय-समय पर विद्यार्थियों के हित में रोजगार मेलों का आयोजन किया जाता है, ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को रोजगार के अवसर मिल सकें और उनका भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सके। ऐसे रोजगार मेले विद्यार्थियों को उद्योगों से सीधे जुड़ने तथा अपने कौशल के आधार पर रोजगार प्राप्त करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करते हैं। संस्थान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments