Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसांग, कठपुतली कला, जादू की कलाकारी जैसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक कला...

सांग, कठपुतली कला, जादू की कलाकारी जैसे कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक कला की है विरासत:गुरनाम सिंह सैनी

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम के चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि सांग, कठपुतली कला, जादू के शो तथा अन्य सांस्कृतिक एवं मनोरंजनात्मक कार्यक्रम हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से लोगों को जोडऩे का कार्य करते है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक वातावरण बनाने में कारगर सिद्ध होते है और बच्चों व युवाओं को रचनात्मक गतिविधियों से जुडऩे का अवसर प्रदान करते है।
चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी शुक्रवार को कला कीर्ति भवन कुरुक्षेत्र के भरतमुनि रंगशाला में सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा के सौजन्य से अमृतकाल जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित विश्व विख्यात जादूगर सम्राट शंकर के जादू शो के दूसरे दिन के दोपहर सत्र के विधिवत उद्घाटन करने उपरांत संबोधित कर रहे थे। चेयरमैन गुरनाम सिंह सैनी ने कहा कि जादू के शो केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं है, बल्कि यह हमारी रचनात्मकता, जिज्ञासा और कल्पना शक्ति को बढ़ावा देने का भी प्रभावी माध्यम है। इस प्रकार के कार्यक्रम लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने के साथ-साथ उनमें नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करते है।


उन्होंने कहा कि पढ़ाई और दैनिक जीवन की व्यस्तताओं के बीच स्वस्थ मनोरंजन मानसिक रूप से नई ऊर्जा प्रदान करता है तथा सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक होता है। सरकार द्वारा जनहित में विभिन्न जागरूकता अभियानों का संचालन किया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार करने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को आगे आकर अधिक से अधिक लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना चाहिए। इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से इन कुरीतियों के बारे में आमजन में जागरूकता आती है।
जादूगर सम्राट शंकर ने जादुई करतबों के साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ दिया जागरूकता का संदेश
जादूगर सम्राट शंकर तथा जुनियर सम्राट शंकर ने अपने जादुई शो के माध्यम से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने के साथ-साथ सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता का संदेश भी दिया। जादुई करतबों, रोमांचक प्रस्तुतियों और मनोरंजन से भरपूर इस शो ने दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। शो के दौरान जादूगर सम्राट शंकर ने विभिन्न जादुई कलाओं का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के प्रति भी जागरूक किया। जादुई शो में कलाकारों ने अपनी कला और हुनर का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए ऐसे-ऐसे करतब प्रस्तुत किए, जिन्हें देखकर दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने शो का भरपूर आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments