Sunday, October 11, 2026
HomeHaryanaसेवा संकल्प अभियान के तहत किरमच और सारसा में 370 मरीजों को...

सेवा संकल्प अभियान के तहत किरमच और सारसा में 370 मरीजों को मिला आयुष चिकित्सा सेवाओं का लाभ

कुरुक्षेत्र 9 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि महानिदेशक आयुष हरियाणा के दिशा-निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएचसी किरमच और आयुष्मान आरोग्य मंदिर सारसा में नि:शुल्क आयुष चिकित्सा शिविर एवं योग गतिविधियों का आयोजन किया गया। दोनों स्थानों पर कुल 370 मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सा परामर्श एवं नि:शुल्क औषधियां प्रदान की गईं। पीएचसी किरमच में आयोजित शिविर में 69 मरीजों की जांच की गई। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. सुमित, मेडिकल ऑफिसर, पीएचसी किरमच उपस्थित रहे।
आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनीता गांधी एवं होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. भारत पाराशर ने मरीजों को परामर्श दिया, जबकि योग सहायक सुरेंद्र ने योग एवं प्राणायाम का अभ्यास करवाया। आयुष्मान आरोग्य मंदिर सारसा में आयुर्वेदिक ओपीडी में 116 तथा होम्योपैथिक ओपीडी में 185 मरीजों की जांच की गई। शिविर में बीपी एवं शुगर की जांच के साथ-साथ योग सत्र का भी आयोजन किया गया, जिसमें 43 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रामीणों को शिशिर ऋतुचर्या तथा शारदीय नवरात्रों में लंघन के आयुर्वेदिक महत्व के बारे में जागरूक किया गया। यहां डॉ. प्रगति भुटानी, डॉ. शुभम, फार्मासिस्ट पुष्पा रानी एवं विकास तथा योग प्रशिक्षक मनजीत ढुल ने सेवाएं प्रदान कीं।


व्यायामशाला बसंतपुर में भी योग सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय प्रभारी बलकार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और 18 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं योग के समन्वय से न केवल बीमारियों की रोकथाम के प्रति जागरूकता बढ़ती है, बल्कि आमजन को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी मिलती है। ऐसे शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments