Saturday, October 10, 2026
HomeHaryanaजनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की मजबूत नींव: प्रवीन जोड़ा

जनसंघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा की मजबूत नींव: प्रवीन जोड़ा

फतेहाबाद, 10 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा): भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने जनसंघ के समय से संगठन से जुड़े वरिष्ठ एवं पुराने कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नींव के पत्थर ईश्वरदास मिढ़ा, मदन लाल गाबा, पूर्व विधायक बलबीर चौधरी के सुपुत्र श्री रणबीर चौधरी, स्वर्गीय श्री मेहरचंद गांधी के सुपुत्र रमेश गांधी व श्रीराम बांसल के सुपुत्र नरेश बंसल के निवास स्थान पर जाकर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद लिया तथा शॉल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ पुराने समय की संगठनात्मक गतिविधियों, संघर्षों और अनुभवों को लेकर चर्चा भी की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने नींव के पत्थरों को याद करते हुए कहा कि जनसंघ के समय से संगठन के लिए समर्पित रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी की नींव के पत्थर हैं। आज भाजपा जिस मजबूत स्थिति में खड़ी है, उसके पीछे इन कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं का वर्षों का त्याग, तपस्या और संघर्ष है। उन्होंने कहा कि जब संगठन के पास सीमित संसाधन थे और परिस्थितियां बेहद चुनौतीपूर्ण थीं, तब इन कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत, विचारधारा के प्रति अटूट विश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना से संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य किया।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि विचारधारा, संस्कार और समर्पण पर आधारित एक विशाल परिवार है। इस परिवार में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का स्थान सदैव सर्वोपरि रहा है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव की प्रेरणा मिलती है।


उन्होंने कहा कि आज संगठन का प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उन महानुभावों का ऋणी है, जिन्होंने अपना जीवन संगठन को मजबूत बनाने में समर्पित कर दिया। ऐसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान करना केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारा नैतिक दायित्व और सौभाग्य है।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं के योगदान को कभी भुला नहीं सकती। संगठन की वास्तविक पूंजी उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के आशीर्वाद और मार्गदर्शन से ही भाजपा निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जानने और सम्मान देने का सिलसिला जारी रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments