सरी, 10 अक्टूबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): केनैडा के सरी स्थित बसंत मोटर्स ने अपनी 35वीं वर्षगांठ के अवसर पर विभिन्न समुदायों के 17 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए कुल 35,000 कनाडाई डॉलर की छात्रवृत्तियां प्रदान कीं। संस्था द्वारा संचालित शिक्षा सहायता अभियान के तहत इस वर्ष 146 विद्यार्थियों को कुल 3,60,000 डॉलर की आर्थिक सहायता दी गई।
छात्रवृत्ति समारोह में विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधियों, शिक्षाविदों, रेडियो होस्ट, विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने भाग लिया। इस अवसर पर बलदेव सिंह बाथ ने मेहमानों, अभिभावकों और समुदाय के सदस्यों का धन्यवाद करते हुए कहा कि युवाओं की सफलता में परिवार और समाज की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने, अपने सपनों को साकार करने और अपनी सफलता के माध्यम से समाज की भलाई में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान पाकिस्तान के पूर्व सांसद राय अजीज उल्लाह खान, रेडियो होस्ट हरजिंदर सिंह थिंद और विद्वानों सहित अन्य प्रतिष्ठित हस्तियों ने विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान कर उन्हें बधाई दी।
बसंत मोटर्स ने शिक्षा के क्षेत्र में युवाओं की सहायता करने वाली इस पहल को आने वाले वर्षों में भी जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
केनैडा में शिक्षा के क्षेत्र में बसंत मोटर्स की पहल, मेधावी विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित
RELATED ARTICLES





