Thursday, October 15, 2026
HomeHaryanaराजकीय स्कूल पिंडारसी में डी.एल.एस.ए. ने कानूनी जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को...

राजकीय स्कूल पिंडारसी में डी.एल.एस.ए. ने कानूनी जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को किया जागरूक

कुरुक्षेत्र, 15 अक्टूबर 2026 (संजीव शर्मा):   जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में डीएलएसए द्वारा राजकीय मिडिल स्कूल पिंडारसी कुरुक्षेत्र में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुरुक्षेत्र के पैनल अधिवक्ता हरपाल सिंह ने विद्यार्थियों को पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों एवं उनके महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही विद्यार्थियों को नालसा की बालकों के लिए बाल-मित्र विधिक सेवाएं योजना 2024, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक दिव्यांगता से प्रभावित व्यक्तियों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2024 तथा नशा मुक्त भारत के लिए नशा जागरूकता एवं कल्याण मार्गदर्शन योजना 2025 के बारे में जागरूक किया गया।
सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराधों, डिजिटल अरेस्ट घोटालों तथा साइबर सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें साइबर धोखाधड़ी के कारण ठगी गई राशि की वापसी के लिए उपलब्ध सहायता एवं अपनाई जाने वाली प्रक्रिया के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को बाल हेल्पलाइन नंबर 1098, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में जानकारी दी गई। शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments