Thursday, November 5, 2026
HomePatialaखेल युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं:...

खेल युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं: विधायक गुरलाल सिंह घनौर

‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ सीजन-4 के तहत पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में आयोजित हुई राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

पटियाला, 19 अक्टूबर 2026 (जगजीत सिंह): पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘खेडां वतन पंजाब दियां 2026’ सीजन-4 के तहत आज स्लॉट-2 की राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला में करवाई गईं। इन प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने पूरे जोश, उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर हलका घनौर के विधायक श्री गुरलाल सिंह घनौर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। खेलों से जहां युवाओं में अनुशासन, मेहनत, सहनशीलता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं, वहीं वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी मजबूत बनते हैं।

विधायक गुरलाल सिंह घनौर ने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा खेलों को प्रोत्साहित करने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। ‘खेडां वतन पंजाब दियां’ जैसे कार्यक्रम युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच प्रदान करते हैं। ये प्रतियोगिताएं गांवों और शहरों के खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के लिए प्रेरित करती हैं।

उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पूरी मेहनत, लगन और अनुशासन के साथ खेलों में भाग लें तथा अपने माता-पिता, कोच और पंजाब का नाम रोशन करें। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने, खेलों से जुड़ने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील भी की।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला खेल अधिकारी श्री नवजोत सिंह धालीवाल ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

उन्होंने बताया कि सर्कल स्टाइल कबड्डी अंडर-17 लड़कों के मुकाबलों में तरनतारन की टीम ने मोहाली को 34-9 के बड़े अंतर से हराया। जालंधर की टीम ने फरीदकोट को 32-30 से मात दी, जबकि संगरूर की टीम ने पठानकोट को 40-15 के स्कोर से पराजित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments