Thursday, November 5, 2026
HomeNationalजम्मू-कश्मीर के राजपरिवार और बादल परिवार में जुड़ा वैवाहिक रिश्ता, मार्तंड सिंह...

जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार और बादल परिवार में जुड़ा वैवाहिक रिश्ता, मार्तंड सिंह और रिया बादल शादी के बंधन में बंधे; पी.एम. मोदी ने दिया आशीर्वाद

नई दिल्ली, 05 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग):  जम्मू-कश्मीर के पूर्व राजपरिवार और पंजाब के बादल परिवार के बीच अब पारिवारिक रिश्ता जुड़ गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जम्मू-कश्मीर के पूर्व सदर-ए-रियासत डॉ. कर्ण सिंह के पोते राजकुमार मार्तंड सिंह और पंजाब के पूर्व वित्त मंत्री एवं भाजपा नेता मनप्रीत सिंह बादल की बेटी रिया बादल बुधवार को नई दिल्ली में विवाह बंधन में बंध गए।

शादी समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए और नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर कई राजनीतिक और गणमान्य हस्तियों ने भी शिरकत की।

मनप्रीत बादल ने पी.एम. मोदी का जताया आभार

मनप्रीत सिंह बादल ने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें साझा करते हुए प्रधानमंत्री मोदी के समारोह में पहुंचने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एक पिता के रूप में बेटी के नए जीवन की शुरुआत पर प्रधानमंत्री का आशीर्वाद मिलना उनके परिवार के लिए बेहद सम्मान और भावुकता का क्षण था।

उन्होंने प्रधानमंत्री के व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में शामिल होने को परिवार के लिए विशेष सम्मान बताया।

विक्रमादित्य सिंह ने भी साझा की खुशी

दूल्हे के पिता विक्रमादित्य सिंह ने भी शादी की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी और नवदंपती को मिले आशीर्वाद को परिवार के लिए यादगार अवसर बताया।

मनजिंदर सिंह सिरसा भी समारोह में पहुंचे

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने भी शादी के रिसेप्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने रिया और मार्तंड सिंह को शुभकामनाएं देते हुए बादल परिवार और जम्मू-कश्मीर के राजपरिवार के बीच बने इस नए रिश्ते को खास अवसर बताया।

इस विवाह के साथ पंजाब के प्रमुख राजनीतिक परिवार और जम्मू-कश्मीर के पूर्व शाही परिवार के बीच नया पारिवारिक संबंध स्थापित हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments