पटियाला, 5 अक्टूबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग): जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना के कुशल नेतृत्व, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देशों तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से अंडर-14 लड़कियों का खो-खो टूर्नामेंट पोलो ग्राउंड, पटियाला में आयोजित किया जा रहा है।
आज मुख्य अतिथि के रूप में उपकार सिंह विरक (जनरल सेक्रेटरी, खो-खो फेडरेशन ऑफ इंडिया) और डीएससी डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया।
आज खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में पटियाला ने मोगा को तथा श्री मुक्तसर साहिब ने संगरूर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, तीसरे स्थान के मुकाबले में संगरूर ने मोगा को हराकर कांस्य पदक जीता।
इस अवसर पर टूर्नामेंट के प्रिंसिपल जसपाल सिंह (स्टेट अवॉर्डी), ऑब्जर्वर इंद्रजीत सिंह वड़ैच, सुखवंत सिंह, सुखदीप सिंह (कोच), दविंदर सिंह विरक, चमकौर सिंह, अमनिंदर सिंह बाबा, बलविंदर सिंह जस्सल, सरबजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह टिवाणा, गुरप्यार सिंह, कुलदीप कौर (सिलेक्टर), नवदीप कौर, निधि शर्मा, हरदीप कौर, डॉ. परमिंदरजीत शर्मा, विनोद कुमार, बलकार सिंह, हरजीत सिंह, अरुण कुमार, गुरदीप सिंह, विजय कुमार, सुनील कुमार, नवजोत सिंह, राम कुमार और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित थे।






