Thursday, November 5, 2026
HomePatialaनशों के खिलाफ जंग: एस.डी.एम. ऋचा गोयल के नेतृत्व में गांव मरौड़ी...

नशों के खिलाफ जंग: एस.डी.एम. ऋचा गोयल के नेतृत्व में गांव मरौड़ी में जागरूकता शिविर आयोजित

पटियाला, 5 नवंबर, 2026 (गुरमीत सिंह तुंग):  पंजाब सरकार के ‘नशों के विरुद्ध युद्ध’ अभियान के तहत सब-डिवीजन समाना के नशे के हॉटस्पॉट क्षेत्र गांव मरौड़ी में एस.डी.एम. ऋचा गोयल के नेतृत्व में जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। इस दौरान गांववासियों की समस्याएं सुनने के साथ-साथ उन्हें नशों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया गया।
शिविर के दौरान गांव मरौड़ी के उन स्थानों की विशेष रूप से सफाई करवाई गई, जहां नशे के आदी व्यक्ति इकट्ठा होकर नशे का सेवन करते थे। इनमें श्मशानघाट और पानी की टंकी सहित अन्य स्थान शामिल हैं। इसके अलावा, पानी की टंकी वाले स्थान पर निगरानी रखने के लिए एक व्यक्ति की नियुक्ति भी की गई, ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।
इस अवसर पर गांववासियों को पंजाब सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर 9779100200 की जानकारी देते हुए अपील की गई कि वे अपने आसपास नशा बेचने या नशे का सेवन करने वाले व्यक्तियों के बारे में इस नंबर पर सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एस.डी.एम. ऋचा गोयल ने कहा कि पंजाब सरकार नशों के खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है और नशे की लत का शिकार हुए व्यक्तियों को इससे बाहर निकालने के लिए उनका उपचार करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशों के खिलाफ इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन के साथ-साथ गांववासियों का सहयोग भी बेहद जरूरी है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments