Thursday, November 5, 2026
HomePatialaजिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेलों का हुआ शुभारंभ

जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेलों का हुआ शुभारंभ

पटियाला, 5 नवंबर, 2026 (चौधरी प्रभजीत सिंह): जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना के कुशल नेतृत्व में जिला स्तरीय प्राथमिक स्कूल खेलों का शुभारंभ प्रोफेसर गुरसेवक सिंह सरकारी शारीरिक शिक्षा कॉलेज में हुआ। आज मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. पुष्पिंदर सिंह गिल (वाइस चांसलर, महाराजा भूपिंदर सिंह स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी), डॉ. हरमनजोत कौर (प्रिंसिपल, फिजिकल कॉलेज पटियाला) और जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना ने आकाश में गुब्बारे छोड़कर जिला स्तरीय प्राथमिक खेलों का उद्घाटन किया।

इन प्राथमिक खेलों में 16 ब्लॉकों के लगभग 3,000 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, लंबी कूद, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, तैराकी, कबड्डी (नेशनल स्टाइल एवं सर्कल स्टाइल), जिम्नास्टिक और रस्साकशी सहित विभिन्न खेल आयोजित किए जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी) ममता खुराना ने सभी मुख्य अतिथियों का धन्यवाद किया। इस अवसर पर जिला खेल समिति के सभी सदस्य, समूह बीपीईओ और प्रेस इंचार्ज जसविंदर सिंह उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments