Wednesday, November 25, 2026
HomeHaryanaहरियाणा में प्रदूषण का कहर: मुरथल में  पीएम 2.5 का स्तर 496...

हरियाणा में प्रदूषण का कहर: मुरथल में  पीएम 2.5 का स्तर 496 तक पहुंचा, बल्लभगढ़ देश का सबसे प्रदूषित शहर

हिसार/पानीपत, 08 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा):  हरियाणा में वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, शनिवार सुबह सोनीपत के मुरथल में PM2.5 का स्तर 496 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया, जो निर्धारित 60 माइक्रोग्राम की सीमा से आठ गुना से भी अधिक है।

जींद में PM2.5 का स्तर 490, रोहतक में 463 और हिसार में 403 दर्ज किया गया। वहीं वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) के मामले में बल्लभगढ़ 409 के साथ देश में पहले और सिरसा 383 के साथ दूसरे स्थान पर रहा। पंचगांव (377), बहादुरगढ़ (364) और गुरुग्राम (345) भी देश के सर्वाधिक प्रदूषित शहरों में शामिल रहे। इसके विपरीत पंचकूला में AQI 48 दर्ज किया गया, जो अच्छी श्रेणी में है।

विशेषज्ञों के अनुसार, पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं से उठने वाला धुआं उत्तर-पश्चिमी हवाओं के साथ हरियाणा पहुंच रहा है। हवा की धीमी रफ्तार के कारण धुआं वातावरण की निचली परत में जमा हो रहा है। वाहनों से निकलने वाला धुआं और धूल प्रदूषण को और बढ़ा रहे हैं।

फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. रणदीप गुलेरिया ने चेतावनी दी है कि खराब हवा अस्थमा, सांस और हृदय रोगियों के लिए विशेष रूप से खतरनाक है। PM2.5 जैसे सूक्ष्म कण फेफड़ों की गहराई तक पहुंच सकते हैं और स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकते हैं। विशेषज्ञों ने लोगों को प्रदूषण के संपर्क से बचने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine
Google search engine

Most Popular

Recent Comments