हरियाणा, 08 नवंबर, 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि दीपावली सत्य, धर्म, त्याग और नैतिक मूल्यों की जीत का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन और उनके मर्यादापूर्ण आचरण की याद दिलाता है। दीपावली का संदेश है कि अंधकार कितना भी गहरा क्यों न हो, अंततः प्रकाश की जीत होती है।
उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीराम का आशीर्वाद और मां लक्ष्मी की कृपा हर परिवार पर बनी रहे। साथ ही प्रदेशवासियों से प्रेम, आपसी सद्भाव और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की।







