Thursday, August 27, 2026
HomePatialaलापता बच्ची के परिजनों की तलाश जारी, जिला बाल संरक्षण विभाग ने...

लापता बच्ची के परिजनों की तलाश जारी, जिला बाल संरक्षण विभाग ने जारी की सार्वजनिक सूचना

पटियाला, 24 जुलाई,2026 (प्रभजोत सिंह): जिला बाल संरक्षण विभाग ने एक लापता बच्ची के परिवार की तलाश के लिए सार्वजनिक सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार, करीब 15 वर्षीय बच्ची पिछले काफी समय से ऑल इंडिया पिंगला आश्रम, पटियाला में रह रही है।

अधिकारियों ने बताया कि बच्ची मानसिक रूप से कमजोर है और उसके परिवार या रिश्तेदारों का पता लगाने के लिए काफी प्रयास किए गए, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। बच्ची का रंग सांवला है और उसकी पहचान से संबंधित जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है।

जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को इस बच्ची या उसके परिवार के बारे में कोई जानकारी हो तो वह तुरंत विभाग से संपर्क करे।

जानकारी देने के लिए लोग जिला बाल संरक्षण अधिकारी कार्यालय, कमरा नंबर 150, ब्लॉक-सी एक्सटेंशन, मिनी सचिवालय, पटियाला में संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा फोन नंबर 0175-2353523, ई-मेल dcpo.patiala@gmail.com या चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर भी सूचना दी जा सकती है।

विभाग ने बताया कि परिवार से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाने की अंतिम तिथि 24 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। निर्धारित समय तक यदि बच्ची के परिजनों का पता नहीं चलता है तो नियमानुसार बच्ची को गोद लेने की प्रक्रिया के लिए कानूनी रूप से स्वतंत्र घोषित किया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments