Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaसरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज पटियाला के फार्मेसी प्रोग्राम को मिला ग्रेड ‘A’ मान्यता

सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज पटियाला के फार्मेसी प्रोग्राम को मिला ग्रेड ‘A’ मान्यता

पटियाला, 27 जुलाई 2026 (छत्रपाल सिंह): सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटियाला ने मौजूदा शैक्षणिक सत्र के लिए अपने फार्मेसी प्रोग्राम में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। कॉलेज को नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर एजुकेशन एंड ट्रेनिंग के माध्यम से क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से ग्रेड ‘A’ मान्यता प्राप्त हुई है।

प्रिंसिपल जगदेव सिंह कालेका ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान को डेस्कटॉप मूल्यांकन, ऑन-साइट मूल्यांकन और विस्तृत संस्थागत समीक्षा सहित तीन चरणों वाली कठोर मूल्यांकन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने के बाद यह प्रतिष्ठित मान्यता मिली है। उन्होंने बताया कि यह मूल्यांकन पंजाब के तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के नेतृत्व में किया गया था। यह मान्यता संस्थान की शैक्षणिक उत्कृष्टता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर संस्थागत प्रबंधन के उच्च मानकों को दर्शाती है।

प्रिंसिपल ने कहा कि क्यू.सी.आई-एन ए बी ई टी मान्यता ढांचे के तहत सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज, पटियाला पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान सहित क्षेत्र में दूसरे सबसे उच्च रैंक वाले संस्थान के रूप में उभरा है। जगदेव सिंह कालेका ने इस उपलब्धि का श्रेय कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के निरंतर प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि यह मान्यता संस्थान की प्रतिष्ठा को और मजबूत करेगी तथा भविष्य में बेहतर शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रेरित करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments