Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsजापान में भूकंप के तेज झटके, कुमामोटो में तबाही; सुनामी अलर्ट वापस...

जापान में भूकंप के तेज झटके, कुमामोटो में तबाही; सुनामी अलर्ट वापस लिया गया

टोक्यो, 28 जुलाई, 2026 (बलजीत सरना): जापान के दक्षिणी द्वीप क्यूशू के कुमामोटो क्षेत्र में मंगलवार को तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 6.8 दर्ज की गई, जबकि शुरुआती रिपोर्टों में इसे 7.1 बताया गया था।

अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप का केंद्र कुमामोटो के तटीय शहर उटो के पास समुद्र के नीचे करीब 10 किलोमीटर की गहराई में था। झटकों के बाद एहतियात के तौर पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी, जिसे बाद में हटा लिया गया। भूकंप के प्रभाव से क्षेत्र में बड़े पैमाने पर बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। क्यूशू इलेक्ट्रिक पावर के अनुसार, 48,300 से अधिक घरों में बिजली बाधित हुई, जिसे बहाल करने का काम लगातार जारी है।

भूकंप के कारण कई इलाकों में सड़कों पर दरारें पड़ने की खबरें सामने आई हैं। कुछ स्थानों पर आग लगने और लोगों के घायल होने की घटनाएं भी दर्ज की गई हैं। राहत और बचाव दल प्रभावित क्षेत्रों में पहुंच चुके हैं और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आपातकालीन निर्देशों का पालन करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments