पटियाला, 30 जुलाई,2026 (मनोज वर्मा): पंजाब के पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों, श्रम, आतिथ्य, ग्रामीण विकास एवं पंचायतों तथा ऊर्जा मंत्री श्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने आज पटियाला के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध मंदिर माता श्री काली देवी जी में माथा टेककर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा पंजाब की सुख-शांति, खुशहाली और सर्वजन के कल्याण की अरदास की।

कैबिनेट मंत्री ने मंदिर में चल रहे नव-निर्माण एवं विकास कार्यों का विस्तार से जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक सुविधाओं को और बेहतर बनाया जा रहा है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए श्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने कहा कि पंजाब सरकार आपसी प्रेम, भाईचारे और धार्मिक स्थलों का पूरा सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में पंजाब सरकार लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री ने अरदास की कि माता रानी की कृपा से पंजाब में हमेशा अमन, शांति, आपसी भाईचारा और खुशहाली बनी रहे तथा राज्य तरक्की और विकास के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ता रहे।






