Wednesday, August 26, 2026
HomeHaryanaनारनौल हाफ मैराथन में CM सैनी का संदेश

नारनौल हाफ मैराथन में CM सैनी का संदेश

नारनौल, 9 अगस्त 2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दावा किया कि राज्य में शिक्षा और सरकारी रोजगार के क्षेत्र में ‘पर्ची-खर्ची’ की व्यवस्था खत्म कर योग्यता के आधार पर युवाओं को अवसर दिए जा रहे हैं। नारनौल हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाने के बाद उन्होंने कहा कि हरियाणा के युवा खेल, उद्योग और स्टार्टअप के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहे हैं।

‘हर घर तिरंगा’ और ‘नशा मुक्त हरियाणा’ के संदेश के साथ आयोजित मैराथन में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। सैनी ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने नशा तस्करी में शामिल लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस द्वारा नशे के नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशा कारोबार से जुड़े आरोपियों की संपत्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments