Wednesday, August 26, 2026
HomePatialaपटियाला में भाखड़ा नहर में 17 वर्षीय युवक लापता

पटियाला में भाखड़ा नहर में 17 वर्षीय युवक लापता

पटियाला में भाखड़ा नहर में 17 वर्षीय युवक के बहने की आशंका, गोताखोरों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

पटियाला,11 अगस्त,2026 (दीपक दत्ता): पटियाला की नाभा रोड के पास भाखड़ा नहर में 17 वर्षीय युवक की तेज बहाव में बहने की सूचना से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोताखोरों की टीम ने मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, विक्की कुछ दोस्तों के साथ भाखड़ा नहर के नजदीक आया था। इसी दौरान झाल के पास वह कथित तौर पर नहर के तेज पानी की चपेट में आ गया और बह गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना संबंधित अधिकारियों को दी।

परिवार के सदस्यों का कहना है कि विक्की अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने के लिए आया था। वहीं, उसके दोस्तों ने पुलिस को बताया कि वे कुछ समय बाद उसे पार्क के पास छोड़कर चले गए थे। इसके बाद विक्की किसके साथ गया या उसके साथ क्या हुआ, इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।

सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम घटनास्थल पर पहुंची और नहर में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। गोताखोर टीम के शंकर भारद्वाज ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम को तुरंत तलाश के लिए लगाया गया और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई।

शंकर भारद्वाज ने बताया कि भाखड़ा नहर में पानी का बहाव काफी तेज है। ऐसे में कम उम्र के युवाओं को नहर के आसपास जाने और पानी में उतरने से लगातार सावधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि विक्की की तलाश के लिए गोताखोरों की पूरी टीम जुटी हुई है और खोज अभियान जारी है।

वहीं, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और विक्की के साथ आए तीन युवकों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है और युवक की तलाश लगातार जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments