Wednesday, August 26, 2026
HomeWorld Newsहंगरी में दर्दनाक बस हादसा

हंगरी में दर्दनाक बस हादसा

16 अगस्त,2026 (हर्षलीन सिंह): यूरोपीय देश हंगरी में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। हादसा राजधानी बुडापेस्ट से करीब 140 किलोमीटर पूर्व मेज़ोकेरेज़्टेश के पास एम 3 हाईवे पर हुआ।

पोलैंड में पंजीकृत यह बस 57 यात्रियों और दो ड्राइवरों को लेकर जा रही थी। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बस अचानक सड़क से उतरकर खाई में जा गिरी और पलट गई। हादसा करीब रात 1 बजे हुआ।

पुलिस को आशंका है कि ड्राइवर को नींद आने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हुई। ड्राइवर को हिरासत में लेकर हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

हादसे के बाद पोलैंड के राष्ट्रपति कारोल नवरोत्स्की और विदेश मंत्री रादोस्लाव सिकोरस्की ने शोक व्यक्त किया। हंगरी के प्रधानमंत्री पीटर मग्यार ने भी मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए राहत एवं बचाव दलों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments