पटियाला, 18 अगस्त,2026 (अमनदीप सरां): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन पटियाला में पार्टी नेताओं और स्वयंसेवकों द्वारा बड़े उत्साह और प्रेमभाव से मनाया गया। इस अवसर पर पटियाला शहरी संगठन प्रभारी एवं मेयर कुंदन गोगिया के नेतृत्व में स्वयंसेवकों और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर केक काटा तथा अरविंद केजरीवाल की लंबी आयु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। समारोह में पटियाला के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष नवदीप सिंह और सचिव अमित डाबी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
समारोह को संबोधित करते हुए मेयर कुंदन गोगिया ने आप कार्यकर्ताओं से कहा कि अरविंद केजरीवाल की ईमानदार सोच और जनहितैषी नीतियों ने देश की राजनीति को एक नई दिशा दी है। इसके बाद नेताओं ने पार्टी को मजबूत करने और जनसेवा के कार्यों को और आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस दौरान उपस्थित पार्टी नेताओं और स्वयंसेवकों ने संगठन प्रभारी मेयर कुंदन गोगिया के नेतृत्व में पार्टी की जनहितैषी नीतियों तथा सरकार की विकास योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं और शहरवासियों में लड्डू बांटकर खुशी साझा की गई तथा श्री केजरीवाल के नेतृत्व में देश और पंजाब की तरक्की के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प दोहराया गया। इस अवसर पर विभिन्न बोर्डों के चेयरमैन, पटियाला शहरी के ब्लॉक अध्यक्ष, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी के समर्पित स्वयंसेवक उपस्थित थे।






