पटियाला, 21 अगस्त:2026 70वें जिला स्कूल टूर्नामेंट के तहत अंडर-14 और अंडर-19 वर्ग की छात्राओं के गतका मुकाबले पीएम श्री सरकारी सीनियर सेकेंडरी मल्टीपर्पज स्कूल, पासी रोड, पटियाला में आयोजित किए गए।
जिला शिक्षा अधिकारी शालू मेहरा के मार्गदर्शन, उप जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. रविंदरपाल शर्मा के दिशा-निर्देश तथा जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह और जिला स्कूल टूर्नामेंट कमेटी के सचिव चरणजीत सिंह भुल्लर के समन्वय से इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला स्पोर्ट्स कोऑर्डिनेटर डॉ. दलजीत सिंह ने विशेष रूप से पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें आशीर्वाद दिया।
अंडर-14 वर्ग के गतका मुकाबलों में घनौर जोन ने प्रथम, नाभा जोन ने द्वितीय और पटियाला जोन-2 ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं अंडर-19 वर्ग में घनौर जोन ने पहला, राजपुरा जोन ने दूसरा और पटियाला जोन-2 ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।






