वॉशिंगटन,22 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): अमेरिका और केनैडा के बीच व्यापारिक तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। बातचीत विफल होने के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने करीब 20 अरब डॉलर के केनैडाई उत्पादों पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाने का फैसला किया है।
अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमिसन ग्रीर ने कहा कि केनैडा ने तय शर्तो के तहत समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार किया और नई मांगें रखीं। वहीं, कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अमेरिका की अंतिम समय में बदली गई शर्तों को अनुचित और आर्थिक रूप से अव्यावहारिक बताया।
दोनों देशों के बीच पिछले वर्ष करीब 880 अरब डॉलर का व्यापार हुआ था। टैरिफ को लेकर बढ़ा तनाव अब दोनों देशों के आर्थिक और राजनीतिक रिश्तों पर असर डाल सकता है।






