Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaसमाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से हो रहा है...

समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से हो रहा है समाधान

कुरुक्षेत्र 27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला प्रशासन द्वारा सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। समाधान शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान में एक मील का पत्थर साबित हो रहे है। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध तरीके से समाधान हो रहा है। अहम पहलू यह है कि वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के दिशा-निर्देशानुसार शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया गया और संबंधित अधिकारियों को लंबित शिकायतों का भी शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए।


डीडीपीओ विकास कुमार ने कहा कि समाधान शिविरों में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें। समाधान शिविर आयोजित करने का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जो शिकायतें समाधान योग्य हैं, उनके निपटान में किसी प्रकार की देरी न की जाए। जो शिकायतें मांग-आधारित हैं, उनका भी पूर्ण विवरण तैयार कर प्रस्तुत किया जाए, ताकि उन मांगों को पूरा करने के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजा जा सके। सभी अधिकारी समाधान शिविर पोर्टल की नियमित रूप से निगरानी करें और पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों का समयबद्ध निपटान करते हुए उनकी रिपोर्ट भी समय-समय पर अपडेट करें।
उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों की शिकायतों के निपटारे की नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। हरियाणा समाधान प्रकोष्ठ द्वारा भी समाधान शिविरों की वीसी के माध्यम से निगरानी की जाती है तथा हर शुक्रवार को शिकायतों के निपटारे की समीक्षा की जा रही है। अधिकारी जनहित से जुड़े मामलों का पूरी गंभीरता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी के साथ निपटान करना सुनिश्चित करें। शिकायत का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments