Thursday, August 27, 2026
HomeWorld Newsनेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 162 लोगों की मौत; सैकड़ों लापता

नेपाल में फ्लैश फ्लड से तबाही, 162 लोगों की मौत; सैकड़ों लापता

काठमांडू,27 अगस्त,2026 (प्रभजोत सिंह): नेपाल में चीन सीमा के पास आई भीषण फ्लैश फ्लड ने भारी तबाही मचा दी है। हादसे में अब तक 162 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि सैकड़ों लोग अभी भी लापता हैं। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है।

प्रारंभिक जांच के अनुसार, हिमालयी क्षेत्र में बर्फ और चट्टानों के बड़े पैमाने पर खिसकने से नदी का प्रवाह बाधित हुआ और अचानक भारी मात्रा में पानी व मलबा नीचे की ओर आया। इससे भोटेकोशी और त्रिशूली नदी क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ।

रिपोर्टों के मुताबिक, 826 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनमें 85 सुरक्षा कर्मी और 579 पर्यटक शामिल हैं। पर्यटकों में 466 विदेशी नागरिक हैं।

बाढ़ से सड़कें, पुल, घर और अन्य बुनियादी ढांचा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। सेना, पुलिस और हेलीकॉप्टरों की मदद से प्रभावित इलाकों में खोज एवं बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments