Thursday, August 27, 2026
HomePunjabबठिंडा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पताल में तैयार...

बठिंडा में स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पताल में तैयार हुआ अलग वार्ड

बठिंडा,27 अगस्त,2026 (बलजीत सरना): मौसम में बदलाव और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू और वायरल संक्रमण से निपटने के लिए तैयारियां बढ़ा दी हैं। बठिंडा सिविल अस्पताल में संभावित मरीजों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

अस्पताल के मेडिकल वार्ड में 6 बेड का अलग स्वाइन फ्लू वार्ड तैयार किया गया है। जरूरत पड़ने पर संदिग्ध और संक्रमित मरीजों को यहां भर्ती कर उपचार दिया जाएगा। दवाइयों, मेडिकल उपकरणों और जरूरी स्टाफ की भी व्यवस्था की गई है।

फ्लू कॉर्नर में होगी जांच

एसएमओ डॉ. अरुण बंसल ने बताया कि इमरजेंसी के पास विशेष फ्लू कॉर्नर बनाया गया है। बुखार, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी और सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण वाले मरीजों की यहां जांच की जाएगी।

जरूरत पड़ने पर सैंपल लेकर जांच की जाएगी। अस्पताल की लैब में आरटी-पीसीआर टेस्ट की सुविधा उपलब्ध होने से संदिग्ध मामलों की जांच तेजी से करने में मदद मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से लक्षण दिखाई देने पर खुद दवा लेने के बजाय डॉक्टर से संपर्क करने की अपील की है। साथ ही भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी बरतने, खांसते-छींकते समय मुंह ढकने और हाथों की स्वच्छता बनाए रखने की सलाह दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments