Thursday, August 27, 2026
HomeHaryanaडी.ए.वी. स्कूल में वेद सप्ताह एवं सामाजिक गतिविधियों का हुआ समापन

डी.ए.वी. स्कूल में वेद सप्ताह एवं सामाजिक गतिविधियों का हुआ समापन

जाखल मंडी, 27 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): डी.ए.वी. स्कूल जाखल मंडी में 22 अगस्त से चल रहे वेद सप्ताह एवं सामाजिक गतिविधियों का आज श्रद्धा एवं उत्साह के साथ समापन हुआ। सप्ताह भर विद्यार्थियों को वेदों की शिक्षाओं, वैदिक संस्कारों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समापन अवसर पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। धर्म शिक्षक पवन शास्त्री ने विद्यार्थियों को वेदों के महत्व तथा वेदों में निहित जीवन-मूल्यों के बारे में जानकारी दी। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक वैदिक मंत्रों एवं यज्ञ में सहभागिता की। चतुर्वेद शतक पारायण यज्ञ में छात्रों ने ऋग्वेद, यजुर्वेद, सामवेद और अथर्ववेद के चयनित मंत्रों की आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की। वैदिक यज्ञ एवं हवन के साथ प्रतिदिन वेदों के संदेशों पर चर्चा हुई। सामाजिक सेवा के अंतर्गत विशेष अभियान चलाए गए | विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान विद्यार्थियों को सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, अनुशासन एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों के लिए भी प्रेरित किया गया। विद्यालय इंचार्ज विजय गर्ग ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वेदों की शिक्षाएं हमें सत्य, ज्ञान, सदाचार और मानव सेवा का मार्ग दिखाती हैं। “वेद हमें ज्ञान देते हैं और सेवा हमें इंसान बनाती है। आज के विद्यार्थी जब वेदों के संस्कारों के साथ सामाजिक सेवा से जुड़ेंगे तभी एक सशक्त भारत का निर्माण होगा।”
अन्त में विद्यालय इंचार्ज विजय गर्ग ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर विद्यालय परिवार ने सभी विद्यार्थियों एवं अध्यापकों का आभार व्यक्त किया तथा वेद सप्ताह के संदेश को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
डीएवी स्कूल में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया गया
स्कूल में रक्षाबंधन का पावन पर्व भी हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन के महत्व को समझते हुए भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह और आपसी विश्वास का संदेश दिया। विद्यार्थियों ने सुंदर राखियाँ बनाईं तथा एक-दूसरे को रक्षासूत्र बाँधकर भाईचारे एवं प्रेम की भावना को मजबूत किया। विद्यालय इंचार्ज विजय गर्ग ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह पर्व हमें प्रेम, सम्मान, सहयोग और एक-दूसरे की रक्षा करने की भावना का संदेश देता है। उन्होंने विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़े त्योहारों को उत्साहपूर्वक मनाने के लिए प्रेरित किया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments