Thursday, August 27, 2026
HomeNational2027 में किसे CM देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे के...

2027 में किसे CM देखना चाहती है यूपी की जनता? सर्वे के आंकड़े चौंकाने वाले

यूपी चुनाव 2027 से पहले सर्वे में बड़ा दावा, योगी को 43% और अखिलेश को 35% लोगों का समर्थन
लखनऊ, 27 अगस्त 2026, (राजेश कुमार दास): उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सत्तारूढ़ भाजपा और उसके सहयोगी दलों के साथ विपक्षी समाजवादी पार्टी भी चुनावी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच सामने आए वोट वाइब के स्टेट वाइब सर्वे में जनता की मुख्यमंत्री पसंद और संभावित राजनीतिक समीकरण को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं।
सर्वे में लोगों से पूछा गया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री किसे देखना चाहते हैं। इसके जवाब में 43.4 प्रतिशत लोगों ने योगी आदित्यनाथ के नाम पर भरोसा जताया। वहीं 35.5 प्रतिशत लोगों ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री के तौर पर अपनी पसंद बताया।
सर्वे के मुताबिक, 5.9 प्रतिशत लोगों ने मायावती को और करीब 3 प्रतिशत लोगों ने प्रियंका गांधी को मुख्यमंत्री पद के लिए पसंदीदा बताया। वहीं, करीब 6 प्रतिशत लोगों ने दिए गए विकल्पों में से किसी को भी पसंद नहीं किया, जबकि 6.3 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।
NDA को 41.8% लोगों का समर्थन
सर्वे में लोगों से यह भी पूछा गया कि वे 2027 के विधानसभा चुनाव में किस पार्टी या गठबंधन को समर्थन देंगे। इस सवाल के जवाब में 41.8 प्रतिशत लोगों ने भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन के पक्ष में राय जताई।
वहीं, 38.7 प्रतिशत लोगों ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के INDIA गठबंधन पर भरोसा जताया। इसके अलावा 5.2 प्रतिशत लोगों ने बसपा का समर्थन किया। करीब 4 प्रतिशत लोगों ने अन्य दलों को अपनी पसंद बताया, जबकि 10 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे अभी कुछ नहीं कह सकते।
चुनाव से पहले सर्वे के आंकड़ों ने बढ़ाई सियासी हलचल
इन आंकड़ों से संकेत मिलता है कि 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प रहने की संभावना है। हालांकि, सर्वे के आंकड़े जनता की मौजूदा राय को दर्शाते हैं और चुनाव तक राजनीतिक परिस्थितियों में बदलाव संभव है। वास्तविक चुनाव परिणाम मतदान और मतगणना के बाद ही स्पष्ट होंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments