Friday, August 28, 2026
HomeHaryanaरोजगार विभाग द्वारा राजकीय स्कूल किरमच व हथीरा में करियर टॉक का...

रोजगार विभाग द्वारा राजकीय स्कूल किरमच व हथीरा में करियर टॉक का हुआ आयोजन

कुरुक्षेत्र 28 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि रोजगार विभाग द्वारा सोमवार को राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय किरमच व राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हथीरा में एक करियर टॉक का आयोजन किया गया। इस करियर टॉक को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भविष्य में रोजगार व करियर के बेहतर अवसरों के प्रति जागरूक करना है।
जिला रोजगार अधिकारी सीमा सैनी ने कहा कि करियर टॉक के दौरान विद्यार्थियों को विभिन्न शिक्षा एवं रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी, परीक्षाओं, कौशल विकास, निजी क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं तथा रोजगार विभाग द्वारा युवाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न सेवाओं व योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। विभाग द्वारा विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं योग्यता के अनुसार करियर का चयन करने, लक्ष्य निर्धारित करने तथा उसे प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत एवं सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को बदलते रोजगार बाजार के अनुरूप आवश्यक कौशल विकसित करने तथा उपलब्ध रोजगार एवं प्रशिक्षण अवसरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया गया।


उन्होंने कहा कि इस करियर टॉक के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भी करियर से संबंधित अपने प्रश्न पूछे, जिनका रोजगार विभाग द्वारा विस्तारपूर्वक समाधान किया गया। जिला रोजगार कार्यालय द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के रोजगार कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इन करियर मार्गदर्शन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों एवं युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य के लिए निरंतर मार्गदर्शन एवं जानकारी प्रदान की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments