Friday, August 28, 2026
HomeHaryanaझुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बेटियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रवीण...

झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बेटियों ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा को बांधी राखी

हरियाणा, 28 अगस्त 2026 (संजीव शर्मा): रक्षाबंधन के पवित्र त्योहार के अवसर पर झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली बेटियां भाजपा कार्यालय पहुंचीं और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण जोड़ा को राखी बांधी। इस मौके पर माहौल भावुक और प्रेमपूर्ण हो गया।

बेटियों ने प्रवीण जोड़ा की कलाई पर राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को मजबूत करने का संदेश दिया। राखी बांधने के बाद उन्होंने एक-दूसरे को त्योहार की शुभकामनाएं भी दीं।

इस अवसर पर प्रवीण जोड़ा ने बेटियों का धन्यवाद करते हुए कहा कि रक्षाबंधन केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सम्मान और सुरक्षा के पवित्र रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज के हर वर्ग की बेटियों का सम्मान और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है।

उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाई-बहन का यह पवित्र रिश्ता हमेशा प्रेम और विश्वास के साथ मजबूत बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments