Friday, August 28, 2026
HomeHaryanaआर.टी.ए. विभाग ने ओवरलोडिड वाहनों पर किया 89 लाख 79 हजार रुपए...

आर.टी.ए. विभाग ने ओवरलोडिड वाहनों पर किया 89 लाख 79 हजार रुपए का जुर्माना:विश्राम कुमार मीणा

कुरुक्षेत्र 28 अगस्त, 2026 (संजीव शर्मा): उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि ओवर लोडिड वाहनों की चालकों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। सभी वाहन चालक नियमानुसार ही वाहनों में समान को लोड करें, अगर किसी भी स्तर पर नियमों के विपरीत ओवर लोडिड वाहन पाए गए तो सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। अहम पहलू यह है कि आरटीए विभाग ने जुलाई-2026 माह में 248 ओवर लोडिड वाहन चालकों से 89 लाख 79 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने वीरवार को रोड सेफ्टी की मासिक बैठक में जानकारी देते हुए कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से लगातार वाहनों की चेकिंग का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए विभाग की तरफ से विशेष टीम का गठन किया गया है, जो दिन-रात ओवरलोडिड वाहनों पर नजर रखती है। इस टीम के प्रयासों से जुलाई-2026 माह में 248 ओवर लोडिड वाहनों के चालान किए है और इन चालानों से विभाग ने 89 लाख 79 हजार रुपए की राशि का जुर्माना भी वसूल किया है। उन्होंने कहा कि सडक़ों पर स्वीकृत लोड से ज्यादा सामान ले जाने वाले वाहनों को किसी भी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। इसलिए विभागीय अधिकारियों द्वारा समय-समय पर वाहन चालकों से अपील की जाती है कि वाहन के लिए स्वीकृत लोड के हिसाब से ही समान रखना सुनिश्चित करे।
उन्होंने कहा कि आरटीए विभाग की तरफ से समय-समय पर लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए वर्कशॉप और सेमिनारों का आयोजन किया जाता है। इन सेमिनार का आयोजन स्कूल और कालेजों में शिक्षा विभाग और कॉलेज प्रशासन के माध्यम से किया जाता है। विभाग की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करके ट्रैफिक नियमों की पालना करवाने के प्रति शपथ दिलाई गई है। इसके अलावा विभिन्न स्कूलों में भी स्लोगन लेखन, क्विज और निबंध लेखन प्रतियोगिताओं का आयोजन निरंतर किया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments