Sunday, August 30, 2026
HomeHaryanaमुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का देखा सीधा प्रसारण

पंचकूला, 30 अगस्त,2026 (संजीव शर्मा): हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को पंचकूला में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 137वें संस्करण का ऑनलाइन सीधा प्रसारण देखा। इस अवसर पर सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप के कन्वेंशन हॉल में कार्यक्रम के प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई थी, जहां मुख्यमंत्री ने मौजूद जनप्रतिनिधियों, पार्टी कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ ‘मन की बात’ कार्यक्रम देखा।

‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी देशभर के नागरिकों के साथ संवाद स्थापित करते हैं और प्रेरणादायक कहानियां, नवाचार के विचार तथा सकारात्मक बदलाव लाने वाली जन-नेतृत्व वाली पहलों को साझा करते हैं। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों और संस्थाओं के प्रयासों को सामने लाने के साथ-साथ नागरिकों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करता है।

‘मन की बात’ में उठाए गए विषयों और जनहित से जुड़ी पहलों के साथ सार्थक जुड़ाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों को ध्यानपूर्वक सुना।

इस अवसर पर पंचकूला के मेयर श्यामलाल बंसल, हरियाणा अनुसूचित जाति आयोग की चेयरपर्सन बंतो कटारिया, विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, मुख्यमंत्री के मीडिया सचिव प्रवीण अत्रे, भाजपा नेता कृष्ण ढुल, पार्षदगण, पार्टी कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments